तिल्दा नेवरा मे महिला की नृसंस हत्या की गुत्थी रायपुर पुलिस द्वारा कुछ ही घंटे में सुलझा ली गई, प्रेमी युवक ही निकला कातिल

Img 20250806 Wa0118 768x5761523725559801563356 1

तिल्दा टाईम्स CG न्यूज संवाददाता
दिनांक: 06 अगस्त 2025




प्रेम संबंध में हुई महिला की हत्या, आरोपी प्रेमी चंद घंटों में गिरफ्तार

स्थान: तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका छीता बाई निर्मलकर की हत्या उसी के प्रेमी तरूण दास मानिकपुरी द्वारा की गई थी।

पुलिस को दिनांक 05 अगस्त 2025 को प्रार्थी रूपेन्द्र निर्मलकर द्वारा सूचना दी गई कि उसकी बुआ छीता बाई अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हैं। प्रारंभिक जांच में सिर पर गहरी चोट और गले पर दबाव के निशान पाए गए। पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण सिर पर वार और गला दबाना बताया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तिल्दा नेवरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित जांच शुरू की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज और क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी तरूण दास मानिकपुरी गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका मृतका से प्रेम संबंध था और आपसी विवाद के चलते उसने लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।




🔹 गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: तरूण दास मानिकपुरी

उम्र: 33 वर्ष

पिता का नाम: राजकुमार मानिकपुरी

निवासी: वार्ड क्रमांक 14, कॉलेज रोड, नेवरा

पंजीबद्ध अपराध: धारा 103(1) बी.एन.एस.

अपराध क्रमांक: 332/25

थाना: तिल्दा नेवरा





🔸 जप्त सामग्री:

हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता





🔸 कार्यवाही में शामिल अधिकारी:

निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी)

निरीक्षक परेश पांडे (एण्टी क्राइम यूनिट)

सहायक उप निरीक्षक गेंदूराम नवरंग

प्रधान आरक्षक कृपा सिंधु पटेल

आरक्षक पुष्पराज परिहार

आरक्षक धनंजय गोस्वामी

अन्य पुलिसकर्मियों ने भी निभाई अहम भूमिका





इस तेज़ और प्रभावी कार्रवाई से रायपुर पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अपराधियों के लिए छुपना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। इस कार्रवाई ने आमजन के बीच कानून व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत किया है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *