
नेवरा कोहका मार्ग पर महिला की नृशंस हत्या से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर,तिल्दा नेवरा 6 अगस्त 2025 – नेवरा कोहका मार्ग के किनारे रहने वाली एक महिला की हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय छीता बाई निर्मलकर, जब अपने घर में अकेली थीं, उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर सिर में जोरदार वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी।
घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है, जब छीता बाई निर्मलकर पति कुमार निर्मलकर घर मे अकेली थी इसी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह जघन्य अपराध किया। स्थानीय लोगों द्वारा जब देर शाम तक महिला की कोई गतिविधि नहीं दिखी, तो संदेह के चलते घर जाकर देखा गया, जहां उनका रक्तरंजित शव मिला।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रायपुर से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है।
मृतका के परिवार और स्थानीय निवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि जनता में भय का माहौल न फैले।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
