उरला बाजार मे सब्जी व्यापारी के साथ हुआ मारपीट व लूट पाट गंभीर हालत मे व्यापारी को हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया

Img 20250516 Wa00222241578818410130600 1024x461

संवाददाता अनिल कुमार भट्ट तिल्दा नेवरा

रायपुर के उरला बाजार में सब्जी व्यापारी के साथ मारपीट व लूट पाट की घटना हुई है , गंभीर हालत में व्यापारी को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती ,

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 11/05/025 रविवार को रात 11 बजे उरला बजार पर सब्जी व्यापारी से छिना झपटी कर मारपीट हुआ था, जिसे बेहद गंभीर हालत मे हास्पिटल पर भर्ती कराया गया था अभी उसका ईलाज जारी है,
उस घटना के विरोध मे आज दिनांक 15/05/025 को सब्जी व्यापारी बाजार बंद कर विरोध जताया और पुलिस प्रशासन से 112 पुलिस गाड़ी का पॉइंट उरला बाजार चौक को बनाने मांग किया गया है,

Img 20250516 Wa00194567345563528103951 1024x461


राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 05 उरला बाजार साप्ताहिक बाजार 02 दिन गुरुवार व रविवार को बाजार लगता है जिसमें हर बाजार में सब्जी वाले के साथ मारपीट छिना झपटी या किसी मजदूर जो सब्जी लेने आते हैं उसके साथ भी मारपीट छिना झपटी जैसे अपराधीक घटनाएं लगातार हमारे उरला बाजार में घटित हो रहा है, जिसकी दर्जनों बार शिकायत किया जा चुका है जिसमें आपके द्वारा समय-समय पर कार्रवाई भी किया गए हैं लेकिन बीते रविवार बाजार में जो घटना घटित हुआ है

Img 20250516 Wa00215806430342955039229 705x1024

जिसमें जानलेवा हमला सब्जी बेचने वाला के ऊपर हुआ है जिससे समस्त सब्जी व्यापारी दहशत में है भय का वातावरण निर्मित हो चुका है आज उरला बाजार में कोई भी सब्जी व्यापारी उरला बाजार मे दुकान नहीं लगाना चाहता है

Img 20250516 Wa00205292731863696146661 671x1024

धीरे-धीरे उरला बाजार अस्तित्व खतरे मे है उरला बजार के प्रति आम नागरिक रहवासीओ मे बहुत ही भय का वातावरण निर्मित हो चुका है जिसके समाधान हेतु पार्षद बेदराम साहू ने कहा बहुत लम्बे समय से उरला बाजार को 112 पुलिस पेट्रोलिंग का पॉइंट बना दिया जाए ताकि लगातार यहां पर पुलिस की तैनाती रहेगी, तब अपराध में लगाम लग सकता है, इस बात पर सभी व्यापारी अपनी सहमती देते हुए अगले रविवार से पुनः सब्जी व्यापारीओ द्वारा बाजार लगाये की बात पर सहमति बन पाई इस मौके पर वार्ड पार्षद बेदराम साहू ,व वार्ड क्र. 01 पार्षद प्रतिनिधि पिकेश्वर बन्दे जी व सैकड़ो सब्जी व्यापारी उपस्थित हुए,
/धन्यवाद// आवेदक वेदराम साहू एवं समस्त उरला बाजार सब्जी व्यापारी संघ

सभी जिलों व ब्लॉक में रिपोर्टरों की आवश्यकता
संपर्क करें 9630531984.
छोटी बड़ी खबर लगवाने हेतु संपर्क करें 9630531984

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *