सुशासन तिहार अंतर्गत सिमगा ब्लाक के ग्राम पंचायत केसदा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

सुशासन तिहार अंतर्गत सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचयात केसदा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

Img 20250517 Wa00267676109739682884922 1024x461

संवाददाता अनिल कुमार भट्ट तिल्दा नेवरा

बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचयात केसदा में राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत चलाए जा रहे समाधान शिविर आज जनता और प्रशासन के बीच संवाद और विश्वास का मजबूत सेतु बन चुका हैं।
ग्रामीण इलाको के हर स्थान पर लगाए जा रहे इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।
इन समाधान शिविरों में विभागीय अधिकारी न केवल आवेदनों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से शासन की योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों तक पहुंच रही है। इससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

Img 20250517 Wa00275520778748169679997 1024x461

सुशासन तिहार अंतर्गत आज केसदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में ग्राम केसदा के अंतर्गत नवागॉव, कामता,झिरिया, केसदा, रिंगनी, औरेठी, डोगरिया,पौसरी, बिनैका, लांजा, से प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इसी तरह नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों और मांगों पर मौके पर ही अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यवाही शुरू की जाती है, जिससे लोगों को लंबी प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ता। समाधान शिविरों के माध्यम से न सिर्फ आमजन की समस्याओं का निराकरण हो रहा है, बल्कि शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने की दिशा में भी यह एक सशक्त पहल बनकर उभर रहा है। नागरिक समाधान शिविरों में मिल रही तत्काल राहत को लेकर शासन-प्रशासन के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं।सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया।

Img 20250517 Wa00293634472281187160482 1024x461

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन का आयोजन किया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सभी जिलों एवम ब्लाकों में रिपोर्टर की आवश्यकता
छोटी बड़ी खबर व विज्ञापन हेतु संपर्क करें
मो. नं.9630531984

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *