
संवाददाता अनिल कुमार भट्ट तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा —ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों का सम्मान करने के लिए देशभक्ति, जोश और एकजुटता से भरी विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन देखा। यह आयोजन ग्राम पंचायत से शुरू हुआ,

जहां सैकड़ो की संख्या में नागरिक राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर एकत्र हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति की तरंगों से गूंज उठा। यह यात्रा ग्राम तुलसी से चालू हुआ और ग्राम तुलसी को भर्मण कर वही यात्रा समाप्त हुआ,

इस गरिमामय तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य श्री मति शैल महेंद्र साहू ने किया यात्रा में शामिल जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शैल महेंद्र साहू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सुरक्षा एजेंसियों का एक सशक्त जवाब है.हम पुरी तरह सैनिको के साथ है हम सभी भारत वासी सैनिको के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है,

खासतौर पर जिस बहादुरी से ‘ *कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह इस मिशन को अंजाम दिया, वह सराहनीय है. हमें उन पर गर्व हैं ।तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत तुलसी सरपंच गुलाब चंद आडिल, उपसरपंच मनीषा वर्मा , समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी जिलों और ब्लाकों मे रिपोर्टर की आवश्कयकता छोटी बड़ी खबर व विज्ञापन हेतु संपर्क करें 9630531984

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
