
संवाददाता अनिल कुमार भट्ट तिल्दा नेवरा
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका है। बस्तर और सरगुजा संभागों में इसका असर अधिक रहेगा। पिछले कुछ दिनों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते प्रदेश में बादल, बारिश और आंधी का मौसम बना हुआ है। इससे तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया है।

रायपुर में रविवार को तेज बारिश:
रविवार सुबह रायपुर में तेज बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा रहा और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम था। शाम को भी मौसम ठंडा रहा, हालांकि थोड़ी उमस महसूस की गई।तिल्दा नेवरा सबसे गर्म
रविवार को रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा मे अधिकतम तापमान। 40 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन तेज बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी!

सभी जिलों एवम ब्लाकों में रिपोर्टर की आवश्यकता
छोटी बड़ी खबर व विज्ञापन हेतु संपर्क करें 9630531984

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
