तुलसी नेवरा में अवैध देसी 33पोवा शराब के साथ एक व्यक्ति को थाना तिल्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Img 20250519 Wa00404578433691534673074 1024x576

संवाददाता अनिल कुमार भट्ट तिल्दा नेवरा

तुलसी नेवरा में अवैध देशी मसाला शराब के साथ एक व्यक्ति को तिल्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 33 पौवा शराब जब्त !

रायपुर19मई2025: रायपुर जिले के थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ”निजात अभियान” के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम तुलसी नेवरा में अवैध शराब बिक्री कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18मई 2025को मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्रमांक 07 तुलसी निवासी परदेशी चतुर्वेदी ( उम्र 42वर्ष) अपने घर में देशी मसाला शराब छिपाकर बिक्री कर रहा था।

Img 20250519 Wa00403656843054673448365 1024x576

अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए, ”निजात अभियान” के तहत तिल्दा पुलिस ने ग्राम तुलसी के निवासी परदेशी चतुर्वेदी (उम्र 42 वर्ष) को किया गिरफ्तार ।

आरोपी के कब्जे से 33 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3300 बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के पास सफेद-नीली प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है और बेचने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर तिल्दा पुलिस ने तत्काल रेड की गई और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

Img 20250519 Wa00404611604042397600150 1024x576

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह जी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर जी और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी जी के मार्गदर्शन में “निजात अभियान” के अंतर्गत की गई। कार्यवाही का नेतृत्व थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम जी ने किया, जिसमें प्र.आर. 636 राजेश सिकरवार जी और पेट्रोलिंग टीम शामिल रही।

सभी जिलों एवम ब्लाकों में रिपोर्टर की आवश्यकता,
छोटी बड़ी खबर व विज्ञापन हेतु संपर्क करें 9630531984.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *