तिल्दा-नेवरा के कांग्रेस भवन मे कांग्रेस  कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित ,विजय हीरारामनी एवं गोवर्धन यदु बने मण्डल अध्यक्ष, निखिल मांडले का जन्मदिन दिन हर्षोल्लास से मनाया गया

Img 20250805 174401 030 1 768x4784622131918460242614 1

तिल्दा टाईम्स CG न्यूज संवाददाता पवन बघेल की रिपोर्ट


तिल्दा नेवरा स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, राम गिडलानी, सुनील सोनी, पार्षद पति नानक छाबड़िया, नीरज राठी, लक्ष्मीनारायण वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देवा दास टंडन, ओम ठाकुर, निखिल मंडले, विजय हीरारामनी, गोवर्धन यदु, राहुल तेजवानी, हिमांशु दीक्षित, गजानंद साहू, गजानंद वर्मा, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Img 20250805 174658 87529741889177451752 768x4787915599900854452725 1




बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विजय हीरारामनी एवं गोवर्धन यदु को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा गया तथा क्षेत्र में उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया।

बैठक के पश्चात युवा कांग्रेस नेता निखिल मंडले का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और केक खिलाया।


कार्यक्रम में कांग्रेस जनों का जोश और एकजुटता साफ दिखाई दी। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Img 20250805 174618 6567528736372523384676 768x4782817162879626284318 1

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *