
तिलदा नेवरा समाज सेवी संस्था संजीवनी रक्तदाता संघ के तत्वाधान में बीते सोमवार की संध्या को त्रिवेणी संगम स्थित सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जाने वाले शिव भक्त कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जहां देर रात कांवरियों का तांता लगा रहा और उन्हें भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि सन् 2004 से सावन के महीने में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन संस्था द्वारा किया जा रहा है जो हर वर्ष चला आ रहा है। जिसमें हमारे सदस्यों व आमजनों द्वारा सोमनाथ मंदिर जाने वाले कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन कर उनकी सेवा करते हैं।

उक्त कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान कमल बघेल (सचिव), देवेंद्र जायसवाल, हरिश्चंद्र कश्यप, सुरेश जायसवाल ,योगेश निषाद भरुवाडीह कला, गजेंद्र साहू भरुवाडीह कला, मनोहर साहू (एडवोकेट), सुरेश यादव, मुकेश शर्मा ,ओमप्रकाश वर्मा तिल्दा तुलसी, ईश्वर साहू ,गौरव जायसवाल कोहका ,लक्की सिंह चौहान, हर्ष सिंह चौहान, कृष्णा सिंह चौहान, लाला सिंह चौहान दुर्ग ,ललित सिंह चौहान रायपुर ,दिलीप सिंह चौहान, विजय वर्मा , हेमंत कश्यप
मिथुन निषाद ,अनिल निषाद
यशवंत मानिकपुरी, मोहन यादव, चुनेश सेन ,चितेश साहू आदि लोग उपस्थित थे।

तिल्दा टाईम्स CG न्यूज संवाददाता अनिल कुमार भट्ट

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
