सार्वजनिक मांग पर प्रशासन ने लिया  संज्ञान, तिल्दा -कोटा मुख्य मार्ग स्थित सुलभ शौचालय के पास की गई सफाई

Img 20250918 Wa00347949510529544046054 1024x577



सार्वजनिक मांग पर प्रशासन ने लिया

Img 20250918 Wa00332367751434997541457 1024x577

संज्ञान , तिल्दा-कोटा मुख्य मार्ग स्थित सुलभ शौचालय के पास की गई सफाई

तिल्दा-नेवरा (वार्ड क्रमांक 11):
हफ्तों की जनअपेक्षा और लगातार की गई शिकायतों के बाद आखिरकार पालिका प्रशासन ने आम नागरिकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। तिल्दा-कोटा मुख्य मार्ग, वार्ड नंबर 11 नेवरा स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय के सामने झाड़ियों एवं अनावश्यक पेड़-पौधों को जेसीबी मशीन की सहायता से साफ-सफाई करवा कर आम जनता को राहत प्रदान की गई।

यह स्थान काफी समय से उपेक्षित था, जहां झाड़ियों और गंदगी के कारण लोगों को शौचालय तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही इस स्थान पर असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती थी, जिससे क्षेत्रवासियों में असंतोष व्याप्त था।

इस समस्या को लेकर समाजसेवी संस्था ‘संजीवनी रक्तदाता संघ’ के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह चौहान ने आगे आकर पहल की। उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए पालिका प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया। समाचारों के प्रकाशन और जनदबाव के चलते प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उक्त स्थल की सफाई सुनिश्चित की।

श्री ओमप्रकाश सिंह चौहान ने पालिका प्रशासन के इस सकारात्मक एवं जनहितैषी कदम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इसी तरह आम जनता की समस्याओं पर तत्परता से संज्ञान लेता रहा, तो नगर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन और समाजसेवियों का धन्यवाद किया। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास नगर की मूलभूत समस्याओं को हल करने में सहायक होते हैं।

जनहित में यह कदम न सिर्फ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ और सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *