
धारदार हथियार से लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार, चाकू बरामद
📍 तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)
🗓️ दिनांक: 18 सितंबर 2025
✍️ रिपोर्ट: तिल्दा टाइम्स CG न्यूज संवाददाता
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम नागरिकों को धारदार हथियार से डरा-धमका रहे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है।
✅ मामले का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 18.09.2025 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेमता गौठान चैक के पास एक युवक अपने हाथ में चाकू लहराकर राहगीरों को डरा और धमका रहा है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ एक युवक चाकू लेकर लोगों को भयभीत करता हुआ पाया गया।
पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया और उसके कब्जे से एक नग धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 413/2025 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
👤 गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार उर्फ भोला गोयल
पिता का नाम: रेशम लाल गोयल
उम्र: 20 वर्ष
पता: सतनामी पारा टेकरी, थाना सिटी कोतवाली, जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़)
👮♂️ पुलिस कार्यवाही:
इस कार्यवाही को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
निरीक्षक रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में सउनि शंकर लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक जालम सिंह, एवं आरक्षक संदीप सिंह, अलोक शर्मा, फागु, पंकज मिश्रा ने संयुक्त रूप से इस कार्यवाही को सफल बनाया।
📌 पुलिस का संदेश:
पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
