तिल्दा नेवरा के रामायण चौक मे मामूली विवाद बना हिंसा का कारण,दो गुटो मे हुई मारपीट, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Img 20250729 Wa0029 768x10201462442817520391918 1

तिल्दा टाईम्स CG न्यूज संवाददाता अनिल कुमार भट्ट

रामायण चौक में मामूली विवाद बना हिंसा का कारण, दो युवक गंभीर रूप से घायल – तिल्दा नेवरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। शहर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामायण चौक इलाके में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब बाइक हटाने को लेकर हुए कहासुनी के बाद दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तिल्दा नेवरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बालिग आरोपी और एक विधि संघर्षरत बालक को गिरफ़्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सतीश यादव ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 24 जुलाई की रात लगभग 8:30 बजे उसका भाई मुकेश यादव और दिनेश साहू रामायण चौक नेवरा में बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के युवक पोई साहू, धनुष निषाद और उनके साथियों ने दोपहिया वाहन को सड़क से नहीं हटाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पहले अश्लील गालियाँ दीं और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से मुकेश और दिनेश पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

कानूनी कार्रवाई:

थाना तिल्दा नेवरा में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 311/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 296, 351(3), 3(5) बीएनएस, तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

तेजी से की गई पुलिस कार्रवाई:

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पूछताछ और साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

1. देवेन्द्र साहू, पिता हेमलाल साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, मोहभट्ठा पारा, तिल्दा नेवरा।


2. एक विधि संघर्षरत बालक – (नाबालिग होने के कारण पहचान गोपनीय रखी गई है)।



पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है।



पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद को आपसी समझ और कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं। हिंसा या डराने-धमकाने जैसे कृत्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *