
सिमगा पुलिस के द्वारा बड़ी सफलता नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करने वाले तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार
सिमगा, छत्तीसगढ़ — थाना सिमगा पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मेन रोड सिमगा क्षेत्र में NITROSUN-10 नामक नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री कर रहे थे।
पुलिस ने छापा मार कार्रवाई में आरोपियों के पास से 3900 नग नशीली टेबलेट बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹24,180 आँकी गई है। इसके अलावा, एक स्कूटी वाहन एवं एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है, जिसका उपयोग अपराध में किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी:
1. मोहम्मद फरीद उर्फ रिंकू खान (32 वर्ष)
निवासी: 75 डॉक्टर अंबानी दत्ता रोड, हावड़ा कॉरपोरेशन, हावड़ा, पश्चिम बंगाल
2. ममता प्रधान (42 वर्ष)
स्थायी पता: मकान नंबर 23/395, वार्ड 23, हनुमान मंदिर के पास, शक्ति नगर, रायपुर
वर्तमान पता: प्रेम नगर, थाना पंडरी, जिला रायपुर
3. सैयद साहिल (22 वर्ष)
निवासी: वार्ड क्रमांक 14, इमामबाड़ा, सिमगा, थाना सिमगा
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की पूछताछ एवं जांच जारी है। थाना प्रभारी एवं उनकी टीम की सजगता और मुस्तैदी से यह कार्रवाई संभव हो सकी है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
तिल्दा टाईम्स सी.जी.न्यूज़ संवाददाता अनिल कुमार भट्ट
स्थान: सिमगा, छत्तीसगढ़

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
