मोहभट्ठा में मनाया गया स्वच्छ हरित वातावरण के उद्देश्य से पौधा रोपण कार्यक्रम

स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल मोहभट्टा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

तिल्दा टाईम्स सी.जी.न्यूज;  विकासखंड सिमगा के अंतर्गत स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, मोहभट्टा में स्वच्छ एवं हरित वातावरण के उद्देश्य से एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय और नवीन प्राथमिक विद्यालय के शाला परिसर में कोनोकार्पस प्रजाति के पौधों का बड़े पैमाने पर रोपण किया गया।

Img 20250712 2211595223830732142605244

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण का निर्माण तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी पौधारोपण हेतु प्रेरित करना था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ती गोविंद वर्मा, सभापति, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास, जिला पंचायत बलौदाबाजार रहीं। कार्यक्रम में प्राचार्य सुंदरलाल बंजारे, सरपंच महेंद्र वर्मा, उपसरपंच सूर्या टंडन, संकुल समन्वयक धर्मेंद्र सरसिहा सहित विद्यालय के अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Img 20250712 22124357105851254542590183924650942486699659
संवाददाता; अनिल कुमार भट्ट तिल्दा टाईम्स सी जी न्यूज़


उल्लेखनीय प्रतिभागी: एस.के. बघेल, कामदेव सेन, नोहर सिंह नेताम, जयशंकर तिवारी, दीपक रजक, सोनकर काजल, पूर्णिमा, ममता ध्रुव, रितु वर्मा, एस.के. साहू, लूकेश वैष्णव, लक्ष्मण कुमार वर्मा, ओंकार साहू (मीडिया प्रभारी), संतोष ध्रुव, भीखम वर्मा, नारद वर्मा, भागवत बंजारे, धनऊ वर्मा, सनत महिलांग, संतोष सेन, दिनेश वर्मा, लोकनाथ साहू, दिलीप वर्मा (पत्रकार) एवं समस्त छात्र-छात्राएं।

कार्यक्रम में सभी ने मिलकर पौधारोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। भविष्य में और अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *