विश्व युवक केन्द्र दिल्ली के सहयोग से जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति बछालीखुर्द बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आज दिनांक 30/06/2025को जनहित कार्यालय से मिडिल स्कूल बिलाडी तिल्दा-नेवरा जिला -रायपुर छत्तीसगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा मनाया गया।


पर्यावरण जीवन के लिए अनमोल है इस अनमोल धरोहर को जिवंत रखते हुए हमारे जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति बछालीखुर्द बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा विश्व युवक केन्द्र दिल्ली के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित विशेष जनजाति राजगोंड परिवार सहित स्कूल के छात्र, छात्राओं, सहित,पालक,एस एम सी, वरिष्ठ पत्रकार, समाजिक कार्यकर्ता, सरपंच,जनपद, तथा जिला के जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया जिसमें संस्थान के अध्यक्ष मीरा कन्नौजे, आस्था एफ पी ओ के श्री मति सविता पाटील,एवं जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति बछालीखुर्द बिलासपुर छत्तीसगढ़ के सचिव श्री रोहित पाटील जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया जो कि जनहित कार्यालय से पौधे सहित रैली करते हुए मिडिल स्कूल बिलाडी पहुंचे और वृक्षारोपण कार्य क्रम किया गया जिसका नेतृत्व ग्राम पंचायत सरपंच दुलौरिन ध्रुव, जनपद पंचायत तिल्दा सदस्य उत्तरा राम जी निषाद,व जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रीमति शैल महेन्द्र साहु जी, जिला पंचायत रायपुर व संस्था बिलाडी के एच एम,, अरूण वर्मा जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसमें 300पेड़ लगाएं गए व पांच जुलाई तक परिवार द्वारा बाड़ी में 1000 पेड़ और लगाएं जावेगे तथा नविन शाला में भी 100पेड लगानें कि योजना अश्वनी शर्मा शिक्षक के सहयोग से किया जावेगा उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उपसरपंच श्री घनश्याम जांगड़े जी,पंच पंकज यदु जी ,पंच नेमा यदु ,सुनिल कुमार पूर्व पंच, अनिल कुमार भट्ट पूर्व पंच, रोजगार सहायक, ग्राम सचिव अश्विनी यदु, बिहान टीम से अंजु वर्मा एंव टीम वृक्षारोपण हेतु बखुबी भुमिका अदा किए हैं पत्रकार शेखर यदु जी,पत्रकार अनिल भट्ट सहित वरिष्ठ समाजसेवी रामगुलाल पाल विशेष रूप से विडियो ग्राफी व फोटो शेषन हेतु सहयोग किए सभी के सहयोग सहित अन्य गांवों पौसरी,सिरवे,सरोराके समुदाय के मुखिया भाग लिए और क्रांग्रेस के होले राम पोर्ते सिर्वे से भाग लिए याहा शाला परिवार से शिक्षिकाओं ने बहुत ही सहयोग किया व कार्यक्रम का समापन तारणी वर्मा के उद्बोधन से किया गया।
रोहित कुमार पाटिल जो कि जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति बछालीखुर्द बिलासपुर के सचिव हैं उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है





इस अवसर में मिडिल स्कूल के संस्था प्रमुख श्री अरूण वर्मा जी ने अपने सम्बोधन मे पर्यावरण के बारे मे बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी कहा पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसको बचाए रखना हमारा कर्तव्य है इस अवसर पर उन्होंने यह आहवान किया कि जितना हो सके प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए। उन्होंने यह अपील की कि प्लास्टिक को यहां वहां न फेके इससे पर्यावरण प्रदूषण एवं वृक्षों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।











Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
