
दिंनाक 30/6/25 को शासकीय मिडिल स्कूल बिलाड़ी मे विविध गतिविधियो के माध्यम से नव प्रवेशी बच्चों का शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मे स्वागत किया गया । ग्राम के जागरूक
नागरिक सहयोगी जनप्रतिनिधियों के द्वारा शाला गणवेश एवं मिठाई वितरित कर नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम मे उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच दुलौरिन गौरसिंग ध्रुव एवं जनपद सदस्य श्रीमति उत्तरा राम जी निषाद, पंच नेमा यदु जी का सक्रिय रूप से सहयोग प्राप्त हुआ,
प्रधान पाठक श्रीअरूण वर्मा जी के द्वारा नवाचरी क्रिया विधि से नवप्रवेसी बच्चों को मिठाई एवं स्कूल युनिफार्म वितरण कर आनंद और खुशी के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम को ग्राम पंचायत बिलाड़ी के सरपंच दुलौरिन गौरसिंग ध्रुव ,जनपद सदस्य उत्तरा राम जी निषाद व पंचगण, शिक्षक, शिक्षिकाओं के द्वारा हमे ज्ञान एवं बुद्धि प्रदान करने वाली माता सरस्वती की पूजा अर्चना, वंदन कर श्रीफल टोड़ शुरूवात की गई,



कार्य क्रम मे अश्वनी कुमार शर्मा,के द्वारा बहुत ही अच्छे से सम्बोधन कर बच्चों के मनोबल को बढ़ावा दिया,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत बिलाड़ी के सचिव श्री अश्वनी यदु जी ,संस्था प्रमुख श्री अरूण वर्मा जी, शिक्षिका तारणी वर्मा जी,शिक्षक,शिक्षिकाएं,सरपंच दुलौरिन गौरसिंग ध्रुव जी,जनपद सदस्य उत्तरा राम जी निषाद जी, पंच नेमा यदु जी, एवं गांव के ग्रामीणजनो के द्वारा बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव की बधाई देते हुए आशिर्वाद प्रदान की गई




Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
