तिल्दा-नेवरा ,संवाददाता अनिल कुमार भट्ट
बैटरी चोरी का खुलासा: एक युवक और नाबालिग साथी गिरफ्तार, पिकअप वाहन सहित बैटरी जप्त
📍 तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) | 28 जून 2025

तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा बड़ी सफलता, पिछले कुछ दिनों से बैटरी चोरी का मामला तिल्दा-नेवरा थाना एवं सिमगा थाना में चर्चा का विषय बना रहा,आखिरकार चोर पकड़ा गया

बड़ी गाड़ीयों का बैटरी खोल ले जाते बैटरी चोरो को तिल्दा पुलिस ने धर दबोचा
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैटरी चोरी के मामले में एक युवक और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां और एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG 25 B 0125) को भी जब्त किया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मयंक यदु ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम केसदा मार्ग स्थित यदु ट्रेडर्स कार्यालय से 25 जून 2025 की रात एक डायनेक्स कंपनी की जेसीबी वाहन की बैटरी चोरी हो गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 आंकी गई है।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सासाहोली अंडरब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में एक पिकअप वाहन खड़ा है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, चालक घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक साहिल वानी (उम्र 19 वर्ष, निवासी रिसदा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर) और एक नाबालिग लड़के को पकड़ा। तलाशी के दौरान पिकअप से दो बैटरियां बरामद की गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि एक बैटरी यदु ट्रेडर्स से और दूसरी बैटरी ओटगन के पास खड़ी एक ट्रक से चुराई गई थी। घटना में शामिल अन्य साथी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है,
बताया गया कि आरोपी चोर गिरोह साम ढलते ही अपने काम मे लग जाते है रात को अंधेरे का फायदा उठा चोरी को अंजाम देते है , रात का अंधेरा होते ही सुनसान सड़कों मे खड़े ट्रकों का बैटरी निकाल चोर चोरी को अंजाम देते है। वैसे ही ग्रामीण इलाकों मे रात होते ही गांवों मे घर के बाहर खड़े ट्रैक्टरो से बैटरी निकाल चोरी को अंजाम देते है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराध क्रमांक 277/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
👉 पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल थाने में देने की अपील की है।
सभी जिलों एवम ब्लाकों में संवाददाता की आवश्यकता
संपर्क करें 9630531984, 7987769050

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
