शांति भंग करने वाले 3 असामाजिक तत्वों पर तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई, भेजे गए जेल

Img 20260406 Wa00008666410221410472866 1024x768


शांति भंग करने वाले 3 असामाजिक तत्वों पर तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्रवाई, भेजे गए जेल


वार्ड 06 और छपोरा चौक में विवाद व मारपीट की स्थिति, पुलिस की तत्परता से बिगड़ने से पहले हालात काबू


तिल्दा-नेवरा, रायपुर (ग्रामीण):
क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में शांति भंग कर उपद्रव मचाने वाले तीन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 तिल्दा नेवरा एवं ग्राम छपोरा चौक में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन विवाद और मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।


मौके पर मौजूद व्यक्तियों को समझाइश दी गई, लेकिन संबंधित व्यक्ति अत्यधिक उग्र हो गए और आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। हालात को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया। जहां से एसडीएम द्वारा तीनों के खिलाफ जेल वारंट जारी किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार असामाजिक तत्व:


धनुष निषाद (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06 तिल्दा नेवरा


फुलेश्वर चतुर्वेदी (26 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा


अमित जोशी (33 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। साथ ही गुंडा-बदमाशों और अड्डेबाजों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके।



तिल्दा नेवरा पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *