तिल्दा-नेवरा से लगे ग्राम ताराशिव मे स्थित अष्टधातु फैरोमेटल प्लांट में चोरी की घटना, 3 चोर और 1कबाड़ी गिरफ्तार

Img 20250813 Wa0275 768x5768122779827081210331 1



तिल्दा नेवरा: अष्टधातु फैरोमेटल प्लांट में चोरी की वारदात का खुलासा, 3 चोर और 1 कबाड़ी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा, रायपुर — अष्टधातु फैरोमेटल प्लांट, ताराशिव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने तीन चोरों और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी गया सीसीटीवी कैमरा और कच्चा लोहे का टुकड़ा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

डिगेश कुमार वर्मा (27 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया

नागेश्वर पाल (29 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया

आर्यन वर्मा (19 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया

सन्नी कुमार सिंह (25 वर्ष), निवासी ताराशिव


घटना का विवरण:

प्रार्थी योगेन्द्र नारंग ने 13 अगस्त 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अगस्त की शाम 6 बजे से 8 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने प्लांट के मेन गेट की कुंडी तोड़कर स्टोर रूम से कच्चा लोहा और एक सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई:

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खम्हरिया और ताराशिव से आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की, जिसके बाद चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश सिकरवार (प्रआर 636), आरक्षक दीपक सेन, संदीप सिंह और किशोर शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।




रिपोर्ट: अनिल कुमार भट्ट, संवाददाता
स्रोत: तिल्दा टाइम्स | CG न्यूज़

Img 20250813 Wa0275 768x5768113139954782384226 1

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *