तिल्दा नेवरा के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मे आचार्य प्रफूल चंद्र राय जयंती पर विज्ञान मेला आयोजित

Img 20250802 Wa02677366084262887314033 768x4327014364530007094870 1

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिल्दा (सासाहोली) में महान वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्लचंद्र राय जी की जयंती के पावन अवसर पर विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विज्ञान के विविध प्रयोगों, मॉडलों, चार्टों और रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Image Editor Output Image1631819081 17542072861317142493072200965580



कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि श्रीमती रानी जैन (पार्षद, वार्ड क्र. 21), विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ जैन (उपाध्यक्ष, भाजपा तिल्दा नगर मंडल), श्री दिलीप शर्मा (पूर्व व्यवस्थापक), श्री स्वप्निल श्रीवास्तव (वर्तमान व्यवस्थापक), विद्यालय प्राचार्य श्री श्रवण कुमार साहू और विज्ञान प्रभारी श्रीमती ललिता निर्मलकर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ बनी आकर्षण का केंद्र

कक्षा अरुण से कक्षा द्वादश तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित भाषण, निबंध, मॉडल, रंगोली और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के प्रति अपनी समझ और कल्पनाशीलता का परिचय दिया।

मुख्य अतिथि रानी जैन ने कहा:

Img 20250802 Wa0271311541969497697141 768x5775156948593827342736 1



“आज मेरा जन्मदिन है, और मैं इस खुशी को आप सभी के साथ विज्ञान मेला में बाँटने आई हूँ। विद्यालय परिवार द्वारा आमंत्रित किए जाने पर मैं आभारी हूँ।”

श्री सौरभ जैन ने कहा:


“बच्चों की प्रस्तुतियों में विज्ञान के प्रति लगन साफ़ झलक रही है। भविष्य में ये विद्यार्थी निश्चित ही विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।”

प्राचार्य श्री श्रवण कुमार साहू ने विज्ञान के जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, आचार्य-दीदियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

रानी सौरभ जैन ने बच्चों को भेंट किए उपहार

Img 20250802 Wa02693810556835016705174 768x3464316058675389118765 1




इस विशेष अवसर पर श्रीमती रानी जैन ने विद्यालय के सभी छात्रों और शिक्षकों को पेन, चॉकलेट और बिस्कुट वितरित कर जन्मदिन की खुशी सभी के साथ साझा की।

कार्यक्रम का समापन वैदिक शांति मंत्र के साथ हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *