
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ दहेज प्रताड़ना से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
क्या है मामला?
मृतिका उषा कहरा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व प्रमोद कुमार कमलेश (निवासी – ग्राम अमोदा, जिला जांजगीर-चांपा) से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में लड़की के मायकेवालों ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर दहेज स्वरूप एक सेलेरियो कार, स्त्रीधन और अन्य घरेलू सामान दिए थे।
शादी के बाद मृतिका को लगातार 10 लाख रुपये मायके से लाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति प्रमोद, सास बहरतीन बाई और ससुर जवाहर लाल, तीनों उस पर मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे।
आत्महत्या से पहले की थी प्रताड़ना की शिकायत
इन अत्याचारों से परेशान होकर उषा ने एक माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर थाना तिल्दा नेवरा में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस ने की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने IPC की धारा 80(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध क्रमांक 325/2025 दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया। उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है
आरोपी

प्रमोद कुमार कमलेश (पति) – उम्र 31 वर्ष
बहरतीन बाई (सास) – उम्र 58 वर्ष
जवाहर लाल (ससुर) – उम्र 65 वर्ष
(निवासी – ग्राम अमोदा, वार्ड क्र. 15, जिला जांजगीर-चांपा)

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
