
दर्दनाक हादसा: तिल्दा ओवरब्रिज के पास विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से टकराकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
तिल्दा (छत्तीसगढ़), न्यूज: तिल्दा ओवरब्रिज फाटक के पास मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक विशाखापट्टनम एक्सप्रेस की चपेट में आ गया,विशाखापट्टनम एक्सप्रेस के आपरेटर ने दूर से ही हार्न दिया ,लेकिन मृतक व्यक्ति ने ध्यान नहीं दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
रेलवे पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रेलवे पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी ने इस व्यक्ति को पहचानने की कोशिश की है या उससे संबंधित कोई जानकारी है, तो वे तत्काल तिल्दा रेलवे थाने से संपर्क करें।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
