“एक पेड़ मां के नाम ” अभियान के  तहत पुरानी बस्ती नेवरा मे हुआ वृक्षा रोपण कार्यक्रम

Img 20250719 121953 768x5766424980452889719307 1

तिल्दा टाईम्स C.G.News संवाददाता अनिल कुमार भट्ट तिल्दा नेवरा

तिल्दा-नेवरा: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पुरानी बस्ती नेवरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण का आयोजन साहू समाज भवन के दाएं ओर स्थित सार्वजनिक भूमि पर किया गया, जिसका उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण था, बल्कि उस सार्वजनिक भूमि को संरक्षित करना भी था,

Image Editor Output Image93052832 17529288203434436917536458577743 639x1024

Img 20250719 1218472303166807362980785 768x5764945818038063111243 1



इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हाथों से पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए कई गणमान्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर:

पूर्व नगर पालिका पार्षद एवं पूर्व सभापति पोषण वर्मा

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सुकदेव वर्मा

पार्षद सतीश निषाद

शहर उपाध्यक्ष नरेन्द्र लहरी

भाजयुमो उपाध्यक्ष विकास वर्मा

अरविन्द वर्मा, दुर्गेश कुमार, मुरली यादव, करण वर्मा, पप्पू निर्मलकर, भीषण लहरी, गजेन्द्र दिलचंद साहू, गोपाल वल्द सीताराम, सचिन संघरे, चेतन साहू, करण, अर्जुन, प्रकाश साहू, लक्ष्मी नारायण साहू सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।


सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और इस अभियान को सतत रूप से जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में नीम ,गुलमोहर, आदि पौधों का रोपण किया गया, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों ने स्वयं ली है। यह पहल क्षेत्र को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *