बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड उद्योग ने ग्राम पंचायत गैतरा ताराशिव के गौठान को लिया गोद 10 लाख की लागत से किया शेड निर्माण

Img 20250603 Wa0019 768x10242632290667923665098 1

तिल्दा टाईम्स CG न्यूज संवाददाता

बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड ने ग्राम पंचायत ताराशिव के गौठान को लिया गोद, 10 लाख की लागत से किया शेड निर्माण

गैतरा/ताराशिव।
बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड, गैतरा द्वारा ग्राम पंचायत ताराशिव के बंद पड़े गौठान को पुनः संचालित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाया गया है। कंपनी प्रबंधन ने ग्राम सरपंच श्रीमती पूर्णिमा मनीष वर्मा की पहल पर गौठान को गोद लेकर वहाँ गौसेवा का संकल्प लिया है।

कंपनी द्वारा गौ माता की सुरक्षा और संरक्षण के लिए लगभग 10 लाख रुपये की लागत से आधुनिक शेड का निर्माण कराया गया है, जिससे ग्रामवासियों और पशुपालकों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस शेड का विधिवत पूजन एवं शुभारंभ ग्राम पंचायत ताराशिव के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतरीन उदाहरण है, जो अन्य औद्योगिक संस्थानों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। ग्रामीणों ने भी इस प्रयास की पूरी-पूरी  प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि गौठान के सुचारु संचालन से क्षेत्र में गौ-सेवा की एक नई मिसाल कायम होगी


Img 20250603 Wa00202554452054159650329 768x10246656793853280588232 1




आपको बता दे की वर्तमान समय में मवेशियों की वजह से हादसों की संख्या बढ़ गई है वही मवेशियों द्वारा फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जाता है जिसे देखते हुए ताराशिव पंचायत द्वारा बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड गैतरा से सहयोग लेकर गौठान को पुनः चालू किया गया है जिसमे रखे जाने वाले मवेशियों के रख रखाव ,चारा पानी ,चिकित्सा जैसे होने वाले सभी खर्चो का वाहन कम्पनी प्रबंधन द्वारा किया जायेगा
गौ माता पूजा एवं गौठान रखरखाव के आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पुरोहित मुकेश शर्मा द्वारा गौरी गणेश एवं गौ माता का पूजा किया गया जिसमें प्रथम नागरिक श्रीमती पूर्णिमा मनीष वर्मा सरपंच, हेमंत वर्मा उपसरपंच , पंचगण विद्या वर्मा , मैना वर्मा , हेमलता साहू , उषा साहू , भानुमति वर्मा , एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक संतराम वर्मा बलराम वर्मा, मदन वर्मा एवं, सरपंच रोशन यादव गौरखेड़ा ,चिचोली पूर्व सरपंच राज कुमार ठाकुर, गैतरा सरपंच दूरपति चंद्रवंशी रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा ,रजिया सरपंच योगेन्द्र साहू एवं ,ग्राम पंचायत ताराशिव के जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणजन उपस्थित रहे

Img 20250603 Wa00234557296356612582527 768x10246989370113178663685 1




श्रीमती पूर्णिमा मनीष वर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत ताराशिव ने अपने वक्तव्य मे कहा कि
ग्रामवासियों की भावनाओं को समझते हुए हमने गौठान को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया था। बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड का सहयोग हमारे लिए प्रेरणादायक है। यह सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है।इसी कड़ी मे बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड संयंत्र
के मुख्य संस्था प्रमुख के द्वारा अपने वक्तव्य मे कहा कि
समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण है इसको समझते हुए हमने गौ सेवा को चुना। हमारा प्रयास रहेगा कि गौठान का संचालन सतत रूप से हो और पशुपालकों को इससे वास्तविक लाभ मिले ,और गायों को उचित व्यवस्था रखरखाव मिल सके।

Img 20250603 Wa00202554452054159650329 768x10244753137748138817250 1


ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

गौठान के पुनः आरंभ होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लंबे समय से बंद पड़े इस गौठान के चलते कई बेसहारा गौमाताएं खुले में भटक रही थीं। अब उनके लिए छाया, चारा और देखभाल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।



इस पहल से न केवल गौ माता की देखभाल बेहतर ढंग से हो सकेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वावलंबन को भी मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें 9630531984/7987769050

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *