
🎂 गरियाबंद: शिक्षिका समीक्षा गायकवाड़ ने पिता के जन्मदिन पर बच्चों को कराया ‘न्योता भोज’, मासूमों ने मुस्कुराकर कहा—”धन्यवाद दीदी!”
📍 राजिम, गरियाबंद |
कभी-कभी कोई छोटी-सी पहल समाज में बड़ी प्रेरणा बन जाती है। ऐसा ही एक सुंदर दृश्य देखने को मिला राजिम के शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक शाला में, जहाँ सेजेस स्कूल की व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने अपने पिता के जन्मदिन को बच्चों के साथ ‘न्योता भोज’ के रूप में मनाया।
🎁 भोजन में स्वाद भी था और स्नेह भी
प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना के तहत आयोजित इस भोज में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन बच्चों को परोसा गया। खास बात यह रही कि शिक्षकों ने खुद अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा और उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
प्राचार्य संजय एक्का, वरिष्ठ व्याख्याता बी.एल. ध्रुव, शिक्षक सागर शर्मा और प्रधानपाठक अजयगिरी गोस्वामी ने बच्चों के साथ समय बिताया। भोजन वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर जो खुशी और मुस्कान थी, वो इस आयोजन की सफलता की सबसे बड़ी गवाही थी।
🗣️ समीक्षा गायकवाड़ बोलीं—
“मेरे पिताजी मेरे आदर्श हैं। उनके जन्मदिन को मैंने सेवा और संस्कार से जोड़ना चाहा, ताकि इस खुशी में मेरे छात्र भी साझीदार बनें।”
🤝 ‘न्योता भोज’— एक नई सामाजिक चेतना
‘न्योता भोज’ मुख्यमंत्री पोषण योजना का एक सराहनीय स्वरूप है, जिसमें कोई भी नागरिक या समाजसेवी विशेष अवसरों पर स्कूल के बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था कर सकता है। यह न सिर्फ बच्चों के पोषण में सहायक है, बल्कि सामाजिक समरसता और अपनत्व की भावना को भी मजबूत करता है।
👩🏫 गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर शिक्षकगण एन.एल. साहू, कंचन शर्मा, एन.आर. साहू, राकेश साहू, संतोष सूर्यवंशी, कमल सोनकर, मधु गुप्ता, अंजू मार्कण्डे, राकेश ठाकुर सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
📝 इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब खुशी बाँटी जाती है, तो वह केवल पल नहीं, संस्कार बन जाती है।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
