ग्राम पंचायत छेरकापुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, 300पौधे लगाए गए

Img 20250714 Wa0034 768x5764466022080666716792 1
तिल्दा टाईम्स CG News संवाददाता



🌿 ग्राम पंचायत छेरकापुर में वृक्षारोपण का भव्य आयोजन, लगाए गए 300 पौधे

खरोरा, छत्तीसगढ़ |

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए ग्राम पंचायत छेरकापुर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत परिसर, गोठान एवं अमृत सरोवर तालाब के चारों ओर कुल 300 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, नीम, कटहल, गुलमोहर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्रीमती कुमुदिनी साहू रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, “प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वृक्षारोपण ही पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु का मूल आधार है।”

Image Editor Output Image1536293201 17525931587097604705827325044822


विशेष अतिथि उपसरपंच श्री पंकज कुमार साहू तथा अध्यक्षता पूर्व सरपंच श्री गणेश शंकर जायसवाल ने की। उन्होंने भी ग्रामीण विकास में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

ग्राम पंचायत सचिव श्री दीनदयाल साहू ने विचार साझा करते हुए कहा, “एक वृक्ष एक नवयुग का निर्माण कर सकता है। यदि हर नागरिक अपनी माँ के नाम पर एक वृक्ष लगाए, तो यह अभियान जन आंदोलन बन सकता है।”

Image Editor Output Image1536293201 17525932276777108100224083384699


कार्यक्रम जनपद सदस्य श्री सरोज विनय कुमार साहू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें रोजगार सहायक राकेश कुमार, पंच श्री कृष्ण कुमार यादव, पूनउ राम सहित पंचायत सदस्यगण, सैकड़ों ग्रामीणजन, युवा एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

विधायक प्रतिनिधि हेमंत कुमार वर्मा तथा युवा नेता अरविंद कुमार वर्मा ने भी अपनी सहभागिता देकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया।

यह वृक्षारोपण कार्यक्रम न केवल हरियाली को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्राम पंचायत छेरकापुर को एक पर्यावरणीय मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी,

विज्ञापन हेतु संपर्क करें :9630531984/7987769050

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *