बेलदार शिवनी खरोरा मे नाबालिक की हत्या करने वाला रिस्तेदार शाहिल गिरफ्तार

Img 20250703 2208188013589977240662837

बेलदार शिवनी-खरोरा में नाबालिग की हत्या की गुत्थी सुलझी – रिश्तेदार ही निकला कातिल

खरोरा थाना क्षेत्र के बेलदार शिवनी गांव में नाबालिग की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का आरोपी मृतका का ही रिश्तेदार निकला।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शाहिल धिवर पिता राजेश धिवर ग्राम सकलोर, ब्लॉक सुहेला, जिला बलौदाबाजार का निवासी है। शाहिल और मृतका के बीच प्रेम संबंध थे। हाल ही में नाबालिग किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत करने लगी थी, जिससे शाहिल नाराज़ था। उसने कई बार मना किया, लेकिन जब नाबालिग नहीं मानी, तो शाहिल ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शाहिल इधर-उधर घूमता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे तकनीकी सहायता से ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और आगे की जांच जारी है

संवाददाता  अनिल कुमार भट्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *