अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में 120 जोत संग माता शीतला की भक्ति में डूबा माहौल, दोनों पहर हो रही पूजा-अर्चना

Image Editor Output Image 1434544900 1774184711055240376524711794083

अल्ट्राटेक बैकुंठ में 120 जोत संग माता शीतला की भक्ति में डूबा माहौल, दोनों पहर हो रही पूजा-अर्चना


तिल्दा-नेवरा/रायपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा के समीप स्थित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स एक बार फिर आस्था और श्रद्धा का केंद्र बन गया है। यहां परंपरानुसार इस वर्ष भी 120 जोत के साथ माता शीतला की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है।

Image Editor Output Image1984894680 17741848018778692178234524989540

प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों पहर माता की आरती, सेवा एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।


नवरात्रि के इस पावन अवसर पर संयंत्र के यूनिट हेड श्री पवन कुलकर्णी ने मंदिर पहुंचकर माता शीतला की पूजा-अर्चना की तथा जोत-जवारा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रद्धा भाव से आयोजन में भाग लेते हुए इसकी सराहना की और इसे क्षेत्र की आस्था का प्रतीक बताया।

Image Editor Output Image 88721602 17741848388892002430125155093246


घट स्थापना के शुभ अवसर पर संयंत्र के फंक्शनल हेड (टेक्निकल) श्री राजीव सिंघल एवं श्रीमती नीतू सिंघल सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर जोत-जवारा की स्थापना की। इस दौरान संयंत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी जैसे अशोक मिश्रा, विवेक बघेल, अभिषेक तेवतिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Image Editor Output Image 1240831655 17741848797147586462177393495402


गौरतलब है कि अल्ट्राटेक बैकुंठ क्षेत्र न केवल औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह तिल्दा-नेवरा का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भी माना जाता है। यहां की हरियाली, वन क्षेत्र, झील और धार्मिक स्थल जैसे श्री बैकुंठेश्वर मंदिर, श्री हनुमान मंदिर एवं श्री जोगी कुआं धाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। इसके साथ ही यहां विकसित सुंदर गार्डन भी लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

Image Editor Output Image590952378 17741849322366298799552005491699


इस वर्ष नवरात्रि के पांचवें आयोजन में भी 120 जोत प्रज्ज्वलित कर भक्तों ने अपनी आस्था प्रकट की है। प्रथम दिन घट स्थापना के साथ ही नियमित पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था, जो पूरे नवरात्रि पर्व तक निरंतर जारी रहेगा।

Image Editor Output Image 1434544900 17741850403416456554752581253931


नवरात्रि के चौथे दिन मैकेनिकल हेड हिरमी श्री अनिल गुप्ता द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं संध्याकालीन पूजा-आरती का आयोजन संयंत्र के स्टाफ एवं सिद्धा लेडीज क्लब के सहयोग से भव्य रूप में संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

Image Editor Output Image1672859642 1774185007518724053376745671861


आस्था, परंपरा और सामूहिक भागीदारी का यह संगम अल्ट्राटेक बैकुंठ को नवरात्रि के दौरान एक विशेष धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *