खरोरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: अफीम की खेती के विरोध में फूंका भाजपा नेता का पुतला, भूपेश बघेल का हुआ भव्य स्वागत

Img 20260311 Wa00057603450065739528968 1024x771

खरोरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: अफीम की खेती के विरोध में फूंका भाजपा का पुतला, भूपेश बघेल का हुआ भव्य स्वागत


खरोरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र में जोरदार राजनीतिक हलचल देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ओर जहां छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel का ऐतिहासिक स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता के खेत में कथित रूप से अफीम की खेती मिलने के विरोध में जमकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर प्रदेश में अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला।


मुख्य चौक पर प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी
खरोरा के मुख्य चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हाल ही में एक भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती पकड़े जाने का मामला सामने आया है, जो प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार की ओर इशारा करता है।

Img 20260311 Wa0004391890241362712313 1024x771


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सत्ताधारी दल के नेता ही इस तरह के अवैध धंधों में शामिल पाए जाते हैं, तो यह प्रदेश के युवाओं और समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत
इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के तिगड़ा चौक में पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उन्हें मंच तक लाया गया, जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।


इसके बाद आयोजित सांगठनिक बैठक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की।

Img 20260311 Wa00027342236338831254551 1024x770


कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर तीखा हमला
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि
“भाजपा के शासन में अब ‘अपराध’ और ‘नशा’ ही उनकी पहचान बन गई है। एक तरफ किसानों को धान बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनके नेता अफीम की खेती कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी।”


पूर्व राज्यसभा सांसद Chhaya Verma ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि
“भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। विकसित भारत का नारा देने वाले लोग प्रदेश को नशे की गर्त में धकेल रहे हैं। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”

Img 20260311 Wa00052469016768797455642 1024x771


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे ने कहा कि
“जिला कांग्रेस कमेटी हर उस अन्याय के खिलाफ खड़ी है जो छत्तीसगढ़ की अस्मिता को चोट पहुंचाता है। भाजपा नेताओं के काले कारनामों का पर्दाफाश करना हमारा कर्तव्य है।”


वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने कहा कि
“खरोरा ब्लॉक का एक-एक कार्यकर्ता आज जोश में है। अफीम कांड के विरोध में हमने पुतला दहन किया है और आने वाले दिनों में मनरेगा और धान खरीदी की समस्याओं को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।”

Img 20260311 Wa00047533153621252152836 1024x771


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में देवव्रत नायक, रविंद्र बबलू भाटिया, सुरेंद्र गिलहरे, अंकित वर्मा, जुबेर अली, खूबी डहरिया, संत नवरंगे, सरोजनी वर्मा, प्रदीप मड़रिया, कपिल नशीने, जितेंद्र चंद्राकर, तोकेन्द्र गायकवाड़, धनेश वर्मा, भानुप्रताप भट्ट, मुकेश साहू, मुकेश ठाकुर, अनिल मारकोस, अमित उइके, अलख यादव, सतीश पटेल, रशीद खान, राजा बंजारे, हरीश वर्मा, गंगा वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *