छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती: युवाओं के लिए बड़ा अवसर, संभावित परीक्षा तिथियां जारी

Whatsapp Image 2026 02 25 At 28594240806196054208

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती: युवाओं के लिए बड़ा अवसर, संभावित परीक्षा तिथियां जारी


रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे एक ओर युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।


मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
सहायक शिक्षक परीक्षा – 11 अक्टूबर 2026
शिक्षक परीक्षा – 25 अक्टूबर 2026
व्याख्याता परीक्षा – 29 नवंबर 2026


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। उन्होंने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी निश्चित रूप से सफलता दिलाती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पूरी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी करें।


मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश के युवा भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। अंत में उन्होंने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *