
होली पर्व के मद्देनजर तिल्दा-नेवरा पुलिस की सख्त कार्रवाई: परिशांति भंग करने वाले 5 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए
तिल्दा-नेवरा, रायपुर ग्रामीण (छत्तीसगढ़)।
होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र में उपद्रव और परिशांति भंग करने वाले 5 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के सासाहोली, शिक्षक कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 16 तिल्दा तथा ग्राम भिलौनी में कुछ व्यक्तियों द्वारा जबरन विवाद एवं मारपीट करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया।
हालांकि, समझाने के बावजूद आरोपित अत्यधिक उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
इसके बाद सभी आरोपितों को अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।
गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के नाम
होमेश पुरी गोस्वामी पिता उमेश पुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी तिल्दा, जिला रायपुर
केशव राम साहू पिता झडीराम साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 16 तिल्दा, जिला रायपुर
योगेश कोसले पिता धर्मेन्द्र कोसले, उम्र 23 वर्ष, निवासी सासाहोली, जिला रायपुर
कैलाश राहूजा पिता विजय राहूजा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सासाहोली, जिला रायपुर
दुकालू नारंग पिता स्व. रतन नारंग, उम्र 55 वर्ष, निवासी भिलौनी, जिला रायपुर
पुलिस का संदेश
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, मारपीट या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
