
सिमगा, बलौदाबाजार: पौंसरी के पास सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत
पुलिसकर्मियों की शहादत से इलाके में शोक का माहौल
हथबंद पुलिस ने ट्रेलर चालक को किया गिरफ्तार
सिमगा, बलौदाबाजार | 25 फरवरी 2026
बलौदाबाजार जिले के ग्राम पौंसरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत
यह हादसा उस समय हुई जब दोनों पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के लिए अपने ड्यूटी स्थल के लिए जा रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उनकी दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को अपने चपेट मे ले लिया जिससे दोनों पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हथबंद पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रेलर को जप्त कर घटना के संबंध में केस दर्ज कर ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है
इस घटना के बाद, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने मृतक पुलिसकर्मियों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद समर्पित थे और उनकी सहादत को कभी भुलाया नहीं जाएगा।
सड़क सुरक्षा पर सवाल
यह हादसा सड़क सुरक्षा के संबंध में एक बार फिर सवाल खड़ा कर रहा है। ट्रेलर वाहनों की तेज रफ्तार और उनके द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करना ,अक्सर इस तरह की घटनाओं का कारण बनता जा रहा है।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
