
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्राम मांठ में ऐतिहासिक स्वागत, कांग्रेसियों में दिखी जबरदस्त एकजुटता
खरोरा (रायपुर ग्रामीण)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा द्वारा ग्राम मांठ में भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। श्री बघेल छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

नारों से गूंज उठा मांठ
जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला ग्राम मांठ पहुंचा, “कका अभी जिंदा है” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। श्री बघेल ने वाहन से उतरकर उपस्थित लोगों से मुलाकात की और हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष उद्यो राम वर्मा तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच और स्वागत स्थल पर कांग्रेस पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा।
बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक कांग्रेसी नेता और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आनंद गिलहरे, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र गिलहरे, अंकित वर्मा, खूबी डहरिया, शशांक चंद्राकर, पन्ना देवांगन, बैसाखू यदु, देवप्रकाश पैकरा, प्रदीप मड़रिया, कपिल नशीने, जीतेन्द्र चंद्राकर, तोकेन्द्र गायकवाड़, भानुप्रताप भट्ट, मुकेश साहू, मुकेश ठाकुर, गबर सिंह नायक, तुला राम बघेल, दिनेश वर्मा, राकेश देवांगन, हरीश वर्मा, रेशम वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश
इस दौरान श्री बघेल ने कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त संवाद करते हुए कहा कि जनता के हक की लड़ाई निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने धान खरीदी में किसानों को आ रही समस्याओं और मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर संगठन को मजबूती से काम करने का आह्वान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद ने खरोरा ब्लॉक संगठन में नई ऊर्जा भर दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ तथा किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा दौरा
स्थानीय राजनीतिक जानकारों के अनुसार, श्री बघेल का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता और एकजुटता का संदेश दिया है।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
