

ब्रेकिंग न्यूज
रायपुर: खरोरा–आरंग मार्ग पर कोसरंगी गांव के पास भीषण सड़क हादसा, हाईवा और ट्रक की टक्कर में दो ड्राइवरों की मौत
रायपुर, 17 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा–आरंग मार्ग पर स्थित कोसरंगी गांव के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से भरे एक हाईवा और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे ड्राइवरों को निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित करते हुए जाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
