राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों का चक्का जाम ,मनरेगा  और धान खरीदी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Img 20260131 Wa00247935960646004096848


गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का चक्काजाम, मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्टर : तिल्दा टाइम्स CG न्यूज संवाददाता

भानुप्रताप भट्ट खरोरा


खरोरा।तिल्दा  ,31/01/2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर खरोरा ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल चक्काजाम एवं विरोध प्रदर्शन किया।

यह आंदोलन मनरेगा को कमजोर करने, मजदूरों के भुगतान में देरी और धान खरीदी में भारी अव्यवस्था के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बैठकर नारेबाजी की गई, जिससे कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा।


बापू को श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बापू के अहिंसा और सत्य के मार्ग को याद करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।


नेताओं ने सरकार की नीतियों पर बोला हमला
चक्काजाम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसान एवं मजदूर विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।


गिरीश देवांगन (पूर्व अध्यक्ष, खनिज विकास निगम) ने कहा कि
“आज किसान और मजदूर दोनों ही परेशान हैं। मंडियों में धान बेचने के लिए किसान दर-दर भटक रहा है। टोकन, तौल और भुगतान की समस्याओं ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है। सरकार केवल विज्ञापनों में व्यस्त है, जबकि ज़मीनी हकीकत यह है कि गरीब मजदूर मनरेगा के काम के लिए तरस रहा है।”

Image Editor Output Image 1286804694 17698413045952921206684753232453


छाया वर्मा (पूर्व राज्यसभा सांसद) ने कहा कि
“महात्मा गांधी के अहिंसक रास्ते पर चलते हुए आज हम अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार जानबूझकर मनरेगा जैसी गरीबों से जुड़ी योजना को कमजोर कर रही है। ‘विकसित भारत’ केवल नारा बनकर रह गया है, जमीनी सच्चाई इससे कोसों दूर है।”


पप्पू राजेंद्र बंजारे (जिला कांग्रेस अध्यक्ष) ने कहा कि
“किसान आज दाने-दाने के लिए मोहताज है। कड़ाके की ठंड में किसान मंडियों में परेशान हो रहा है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। जब तक हर किसान का धान सही तरीके से नहीं खरीदा जाएगा, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।”


अश्वनी वर्मा (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष) ने कहा कि
“मनरेगा में काम बंद है और मजदूरों का भुगतान महीनों से लटका हुआ है। सरकार की नीतियां केवल उद्योगपतियों के लिए हैं। यह चक्काजाम सिर्फ शुरुआत है, यह आंदोलन गांव-गांव तक जाएगा।”


किसानों और मजदूरों का मिला व्यापक समर्थन
इस विरोध प्रदर्शन में किसान और मनरेगा मजदूर बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि
धान खरीदी की अव्यवस्थाओं का तत्काल समाधान किया जाए
मनरेगा के अंतर्गत पर्याप्त कार्य उपलब्ध कराया जाए
मजदूरों का लंबित भुगतान शीघ्र किया जाए


कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
चक्काजाम के दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव विश्वनाथ मिश्र, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष देवव्रत नायक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र गिलहरे, ख़ौना मंडल अध्यक्ष श्यामलाल बघेल, मोहरेंगा मंडल अध्यक्ष मुकेश साहू, कनकी मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, मनरेगा बचाव संग्राम के ब्लॉक समन्वयक खूबी डहरिया, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस जुबेर अली, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा, धनेश वर्मा, प्रदीप मंढरिया, कपिल नशीने, किरण सिंह ठाकुर, फिरोज खान, विजय वर्मा, संत नवरंगे, भानुप्रताप भट्ट, अनिल मारकोस, अमित उइके, विजय साहू, सतीश पटेल, ललित कटारे, संजय शर्मा, हरीश वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रशासन पर दबाव, आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि धान खरीदी और मनरेगा की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *