
ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब परिवहन पर कसा शिकंजा, शराब व स्कूटी सहित 37,200 रुपये का मशरूका जप्त
तिल्दा-नेवरा | 27 जनवरी 2026
जिला रायपुर (ग्रामीण) अंतर्गत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तिल्दा पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब एवं एक बिना नंबर की स्कूटी जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 37,200 रुपये बताई जा रही है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई
पुलिस को दिनांक 27.01.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर की स्कूटी में दो बोरियों में अवैध शराब भरकर नेवरा से सिंधी कैंप तिल्दा की ओर आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तिल्दा-नेवरा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध स्कूटी का पीछा किया।
पुलिस को देखकर आरोपी फरार
नगर पालिका गार्डन के पीछे पहुंचने पर पुलिस को देखकर स्कूटी सवार दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, भागते समय आरोपी स्कूटी एवं बोरियों में भरी शराब को मौके पर छोड़ गए, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर लिया।
जप्त सामग्री का विवरण
60 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब — अनुमानित कीमत ₹7,200
बिना नंबर की पुरानी स्कूटी — अनुमानित कीमत ₹30,000
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
मौके पर जप्त सामग्री के आधार पर थाना तिल्दा-नेवरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्री प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के पालन में की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें उप निरीक्षक अरुण भोई, आरक्षक मधुसूदन वर्मा एवं आरक्षक महेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
नशे के कारोबार पर सख्ती जारी
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन निश्चय के तहत आगे भी इस तरह की सख्त और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
