सूरजपुर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शिवपुर–गंगौटी सड़क निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

Image Editor Output Image1305528052 17683743811677901214152766408954

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शिवपुर–गंगौटी सड़क निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति


सूरजपुर।
भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवपुर के यादवपारा में ग्राम गंगौटी से शिवपुर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम मंगलवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। वर्षों से जर्जर मार्ग और बरसात के मौसम में आवागमन की परेशानी झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह सड़क किसी सौगात से कम नहीं है। सड़क निर्माण से ग्राम गंगौटी, शिवपुर सहित आसपास के गांवों का सीधा संपर्क मुख्य मार्गों से स्थापित होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Image Editor Output Image1305528052 17683745396405706021988860587707


सुशासन सरकार की प्राथमिकता है ग्रामीण विकास – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े


भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सुशासन सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। इन सुविधाओं को मजबूत किए बिना समग्र विकास की कल्पना संभव नहीं है।


मंत्री राजवाड़े ने कहा कि शिवपुर–गंगौटी सड़क के निर्माण से ग्रामीणों का समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। किसान अपनी उपज आसानी से बाजार तक पहुँचा सकेंगे, बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Image Editor Output Image 1381771481 17683745946933175194135658736935


ग्रामीणों में दिखा उत्साह, लंबे समय की मांग हुई पूरी
सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत से क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क लंबे समय से उनकी मांग थी, जो आज साकार हो रही है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।


जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री सुनील साहू, युवा मोर्चा नेता श्री सौरभ साहू, जनपद सदस्य श्री राजू गुप्ता, ग्राम गंगौटी के सरपंच श्री राय सिंह, बांसापारा के सरपंच श्री संतोष सिंह, शिवप्रसादनगर समिति अध्यक्ष श्री तेज नारायण, श्री राम बहल, श्री ललित राजवाड़े सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


भूमि पूजन के उपरांत जनप्रतिनिधियों ने निर्माण एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि भविष्य में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।


यह सड़क न केवल आवागमन का साधन बनेगी, बल्कि शिवपुर और गंगौटी सहित पूरे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *