पलारी कसडोल विधानसभा से “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा ” की शुरुआत, आम आदमी पार्टी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Img 20260112 Wa001583740252859170099 1024x771

पलारी–कसडोल विधानसभा से ‘छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा’ की शुरुआत, आम आदमी पार्टी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Img 20260112 Wa00128278070470650970494 771x1024


पलारी (बलौदाबाजार), आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा ” की औपचारिक शुरुआत पलारी–कसडोल विधानसभा क्षेत्र से की गई। इस यात्रा का शुभारंभ पलारी क्षेत्र के बालसमुंद में स्थित सिध्देश्वर मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह डहरिया ने किया, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह डहरिया ने कहा कि “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा” राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, आम जनता पर हो रहे अन्याय और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक खुली चुनौती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार गरीब और कमजोर वर्गों के अधिकारों को लगातार छीन रही है, जिससे आम नागरिकों का जीवन कठिन होता जा रहा है।

Image Editor Output Image56205629 17682278658251547451184039552037


डहरिया ने आगे कहा कि राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार कम होते जा रहे हैं, जिससे बेरोजगारी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार सृजन के अपने वादों में पूरी तरह विफल रही है और इसका सीधा असर युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य के हर गांव, कस्बे और शहर तक इस यात्रा को पहुंचाएगी और जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा  केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के हित, सामाजिक न्याय और पारदर्शी शासन के लिए एक जनआंदोलन है।

Img 20260112 Wa00145295544800395378750 1024x771


यात्रा के अंतर्गत आने वाले दिनों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क, सभाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस यात्रा के माध्यम से जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *