छत्तीसगढ़ महतारी और संत गुरू घासीदास बाबा जी के अपमान पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना पार्टी में  आक्रोश, धरसींवा थाने में एफआईआर के लिए आवेदन

Image Editor Output Image1289406739 17626974899387177269396761615009

तिल्दा नेवरा/धरसींवा:
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना रायपुर ग्रामीण (धरसींवा खंड) ने सोशल मीडिया में संत गुरू घासीदास बाबा जी, छत्तीसगढ़ महतारी जी और संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर गहरा आक्रोश जताया है।

संगठन ने परदेशिया विजय राजपूत, दीपक ललवानी और आशीष अग्रवाल के खिलाफ धरसींवा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर की मांग की है। सदस्यों ने कहा कि इन व्यक्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक और गाली-गलौज भरी टिप्पणियाँ की हैं, जिससे प्रदेश की संस्कृति, आस्था और अस्मिता को ठेस पहुंची है।

संगठन के पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष गोविन्द वर्मा, जिला सहसचिव जागेश्वर साहू, जिला सचिव सागर वर्मा, जिला मंत्री राजु साहू, धरसींवा खंड़ अध्यक्ष उमेश निषाद, उपाध्यक्ष अनुराग बघेल, मंत्री दीपक साहू, सचिव रोशन साहू, सदस्यता प्रभारी प्रदीप साहू, नगर इकाई कूंरा अध्यक्ष अर्जुन देवांगन, CKS धरसींवा खंड़ अध्यक्ष विमल टंडन, जिला मीडिया प्रभारी युवराज साहू, जिला सचिव डोमन निषाद, संगठन मंत्री महेंद्र वर्मा, जिला सहसचिव लिकेश साहू, महामंत्री गोविन्द साहू, मीडिया प्रभारी गजेन्द्र वर्मा, संयोजक प्रेमलाल साहू, तिल्दा खंड़ संगठन मंत्री पंकज वर्मा, पार अध्यक्ष गणेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और सेनानी उपस्थित रहे।

“अपमान बर्दाश्त नहीं होगा” — आदित्य बघेल


जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल ने कहा कि

“गुरू घासीदास बाबा जी और छत्तीसगढ़ महतारी जी हमारे आस्था और अस्मिता के प्रतीक हैं। उनका अपमान किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और हमारे महापुरुषों पर कीचड़ उछालेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं जिला मंत्री तारण साहू ने कहा कि

“हम सब बाबा गुरू घासीदास जी के अनुयायी हैं। हमारे महापुरुषों और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान, पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान है। दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।”

संगठन ने प्रशासन से यह भी मांग की कि ऐसे लोगों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए और उन्हें उदाहरण स्वरूप दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी छत्तीसगढ़ की आस्था और संस्कृति पर प्रश्न न उठा सके।


आंदोलन की चेतावनी

सभी उपस्थित सेनानियों ने एक स्वर में कहा कि

“यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।”

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने संकल्प लिया कि

“छत्तीसगढ़ महतारी, संत गुरू घासीदास बाबा जी और राज्य के गौरवशाली प्रतीकों के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *