
तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: गांजा व अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
दिनांक: 11 अक्टूबर 2025
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए “निजात – नशामुक्ति अभियान” के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस मुहिम में गांजा और देशी शराब के साथ कुल ₹20,700 की अवैध सामग्री जप्त की गई है।

—
गांजा तस्करी में एक, सार्वजनिक स्थान पर सेवन करते एक आरोपी पकड़ा गया
1. गोपी देवार (उम्र 25 वर्ष)
निवासी: वार्ड क्र. 15, देवार पारा, तिल्दा
पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी के पास से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹15,000 है। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

2. शेख शाजिद उर्फ राजा (उम्र 27 वर्ष)
निवासी: वार्ड क्र. 19, तिल्दा बस्ती
उक्त आरोपी को गांजा पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध धारा 27 NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
—
अवैध शराब विक्रेताओं पर भी शिकंजा
3. भागचंद जोशी (उम्र 55 वर्ष)
निवासी: पुरानी बस्ती नेवरा
पुलिस ने छापा मारकर आरोपी के कब्जे से 26 पौवा देशी मसाला शराब जिसकी कीमत ₹2,600 है, तथा ₹400 की बिक्री रकम बरामद की।
4. श्रीमती गुलाब धीरज (उम्र 30 वर्ष)
निवासी: बिलाडी, थाना तिल्दा नेवरा
पुलिस को तलाशी के दौरान 24 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत ₹2,400) और ₹300 की नकद बिक्री रकम मिली।

—
कुल जप्त संपत्ति का विवरण: ₹20,700
गांजा – ₹15,000
शराब – ₹5,000
नकदी – ₹700
—
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्यवाही
यह पूरी कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।
थाना तिल्दा नेवरा के निरीक्षक रमाकांत तिवारी, साइबर टीम, तथा थाना प्रभारी के निर्देशन में उप निरीक्षक अरुण भोई, सउनि अमिला नाग, प्रआर राजेश सिकरवार और अन्य स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
—
“निजात” अभियान के तहत सतत कार्यवाही जारी
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि “निजात” अभियान अंतर्गत ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें एवं समाज को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
—
रिपोर्ट:तिल्दा टाइम्स CG न्यूज
स्थान: तिल्दा नेवरा, रायपुर

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
