48 घंटे में खुला ठुसेकेला हत्याकांड, पड़ोसी ही निकला कातिल ,पड़ोसी  और एक नाबालिक गिरफ्तार

Hindi News E76137d85c0c37ad927e961af4cafe258214172901220676532



48 घंटे में खुला ठुसेकेला हत्याकांड, पड़ोसी और नाबालिग गिरफ्तार

पुरानी रंजिश और भूमि विवाद बना पूरे परिवार की हत्या की वजह

13 सितम्बर 2025: रायगढ़ जिले के खरसिया थाना अंतर्गत ग्राम ठुसेकेला में हुए सनसनीखेज चार हत्याकांड का पुलिस ने महज़ 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस निर्मम हत्या के आरोप में मृतक के पड़ोसी लकेश्वर पटेल  (32) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पुरानी रंजिश और ज़मीन विवाद सामने आया है।

Image Editor Output Image 1573096216 1757777273240941830562760048627



🔴 घर में सोते परिजनों पर किया गया था हमला

11 सितंबर को ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर में स्थानीय लोगों ने खरसिया पुलिस को सूचना दी कि बुधराम उरांव का घर अंदर से बंद है और उसके घर से बहोत ही दुर्गंध आ रहा है उसके घर को खिड़की से झांकने पर अंदर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर एसपी दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बुधराम उरांव (42), उनकी पत्नी सहोद्रा (37), बेटा अरविंद (12) और बेटी शिवांगी (5) के शव घर के पीछे बाड़ी में स्थित खाद के गड्ढे से बरामद हुए।

🛠️ पूर्व नियोजित साजिश थी हत्या

आरोपी लकेश्वर पटेल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मृतक बुधराम का पड़ोसी था और दोनों ही राजमिस्त्री का काम करते थे। दोनों के बीच पूर्व में कई बार विवाद हो चुका था, जिसमें भूमि खरीदने की कोशिश, पुराने झगड़े और चरित्र पर शंका शामिल थी।

9 सितंबर की रात आरोपी लकेश्वर और एक नाबालिग ने बुधराम को नशे की हालत में देखा और पहले से रची साजिश के अनुसार घर में घुसकर परिवार के सभी चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शवों को पहले घर में गाड़ने की कोशिश की गई, लेकिन जमीन कठोर होने के कारण उन्हें बाड़ी में खाद के गड्ढे में छुपा दिया गया।

👮‍♂️ री-क्रिएशन में किया वारदात का खुलासा

पुलिस ने एफएसएल, डॉग स्क्वॉड, बीडीएस और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से जांच की। घटनास्थल पर री-क्रिएशन कराते हुए आरोपियों ने पूरा जुर्म कबूल किया। उनकी निशानदेही पर टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए।

⚖️ कानूनी कार्रवाई

थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 498/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(a) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी लकेश्वर का पहले भी हत्या के मामले में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

🎖️ 48 घंटे में खुलासा करने वाली टीम को बधाई

रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने इस तेज कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई समाज में एक कड़ा संदेश है कि जघन्य अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस खुलासे में एएसपी आकाश मरकाम, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी प्रभात पटेल सहित खरसिया, छाल, पूंजीपथरा, कोतरारोड़, जोबी और बीडीएस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड की टीमें शामिल रहीं।




📌 गिरफ्तार आरोपी:

1. लकेश्वर पटेल , पिता बंशी लाल पटेल (32 वर्ष), निवासी ठुसेकेला


2. विधि के साथ संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)






👉 यह जघन्य हत्याकांड केवल कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि समाज में फैल रही मानसिक और नैतिक समस्याओं की ओर भी इशारा करता है। चरित्र शंका जैसी मानसिकता, ज़मीन विवाद और व्यक्तिगत रंजिशें जब हिंसा में बदल जाती हैं, तो उसका अंजाम बेहद दर्दनाक होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *