

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दुर्गा महाविद्यालय में “एल्यूमिनी मीट” में रखे विचार – छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की गौरवगाथा को बताया प्रेरणा का स्रोत
रायपुर, 10 सितम्बर 2025
आज रायपुर स्थित दुर्गा महाविद्यालय में आयोजित “एल्यूमिनी मीट एवं परिचर्चा” कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान विधान सभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य विषय था – “छत्तीसगढ़ राज्य के स्वर्णिम 25 वर्ष”, जिस पर डॉ. सिंह ने अपने विचार साझा किए।
डॉ. सिंह ने कहा:
आज जब छत्तीसगढ़ अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है, तब यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और आगे की दिशा तय करने का भी है। बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने अनेक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों को पार करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यह यात्रा आज पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है।

उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह राज्य में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी गई थी।
इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और राज्य के विकास की यात्रा में अपने योगदानों को याद किया।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन ने डॉ. रमन सिंह का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।


Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
