
नेवरा में अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 26 पौवा देशी मसाला शराब जप्त
रायपुर (छ.ग.) | 06 सितम्बर 2025: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘निजात’ अभियान के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नेवरा शराब दुकान के पास अवैध रूप से देशी मसाला शराब बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 26 पौवा देशी मसाला शराब जप्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹2600 बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का नाम भानू महिलांग, पिता रामकुमार महिलांग, उम्र 32 वर्ष, निवासी सोनबरसा, थाना भाठापारा ग्रामीण, जिला बलौदाबाजार बताया गया है।
मामले का खुलासा ऐसे हुआ
दिनांक 05.09.2025 को तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध शराब लेकर नेवरा शराब दुकान के आगे छोटे पुलिया के पास खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने और तलाशी लेने पर उसके पास से 26 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 392/2025 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल वर्मा, आरक्षक किशोर शर्मा तथा कुलदीपक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
‘निजात’ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई
पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु क्षेत्र में ‘निजात’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और अपराध पर अंकुश लगाना है।
तिल्दा टाइम्स CG न्यूज संवाददाता अनिल कुमार भट्ट

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
