तिल्दा नेवरा पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में नशे के सौदागर को दबोचा, 15 किलो गांजा बरामद

Img 20250820 Wa0246 768x4531433670706918577931 1



तिल्दा नेवरा पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में नशे के सौदागर को दबोचा, 15 किलो गांजा बरामद


आरोपी के कब्जे से कुल 15 किलो 716 ग्राम गांजा और एक दोपहिया वाहन (सीजी/04/के टी/2771) बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।



तिल्दा नेवरा :रायपुर रेंज में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तिल्दा नेवरा पुलिस और एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय कुमार रोहरा (उम्र 43 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 05 सिंधी कैम्प, तिल्दा को वार्ड नं. 05 रोड के पास दोपहिया वाहन (CG/04/KT/2771) में अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से कुल 15 किलो 716 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹2 लाख आंकी गई है।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 360/25, धारा 20(B) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी, तिल्दा नेवरा) एवं निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (प्रभारी, एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट) के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने तत्परता से कार्य किया। टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:

सउनि गेंदूराम नवरंग

प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा

कृपासिंधु पटेल

आरक्षक अमित घृतलहरे, प्रकाश नारायण पात्रे, धनंजय गोस्वामी

उप निरीक्षक विकास देशमुख

सउनि अमिला नाग

आरक्षक किशोर शर्मा


ने त्वरित और सटीक कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा।

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त रुख और सतर्कता का प्रमाण है।



वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि आरोपी इस काम में अकेला है या किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

Img 20250820 Wa0246 768x453670193602860891647 1

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *