तिल्दा नेवरा में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव 2025 का भव्य आयोजन, बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी कला की छटा

Img 20250810 Wa0140 768x10242696613995851183569 1



तिल्दा नेवरा में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव 2025 का भव्य आयोजन, बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी कला की छटा

तिल्दा नेवरा।
बद्रीनारायण बगड़िया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेवरा में स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय कला उत्सव 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय और सांस्कृतिक गरिमा से भर गया।

मुख्य अतिथि नरेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा को मंच देने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का विकास होता है। भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कला और संस्कृति बच्चों के सर्वांगीण विकास का अभिन्न हिस्सा हैं, जिन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Img 20250810 Wa01341632986567075639458 768x4789114514804708127027 1



विद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी राजेश चंदानी ने जानकारी दी कि यह आयोजन वर्ष 2015 से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत स्थानीय लोककला, लोकसंस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन एकीकृत रूप से किया गया।

Img 20250810 Wa01411358164588294789031 768x4328399400355104301978 1



प्रतियोगिता विजेताओं की सूची:

गायन (एकल): न्याशा साहू

गायन (समूह): हेल्पिंग हैंड स्कूल, खरोरा

तालवादन (समूह-लोक): सुयश एवं साथी

नृत्य (एकल-शास्त्रीय): चंचल रिजवानी

नृत्य (समूह-लोक/जनजातीय): हीना एवं साथी

दृश्यकला (एकल): अर्चिता निषाद

दृश्यकला (त्रिआयामी): ईशा वर्मा

पारंपरिक कहानी वाचन (समूह): मयंक बघेल व गिवेश चौबे


पूर्व छात्र डॉ. प्रकाश तहिलियानी का सम्मान

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त सीनियर क्लीनिकल साइंटिस्ट डॉ. प्रकाश तहिलियानी का विशेष सम्मान किया गया। विद्यालय की ओर से उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। डॉ. तहिलियानी ने विद्यालय की प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय के उन्नयन हेतु ₹1 लाख की राशि का उदार दान दिया।

कार्यक्रम का संचालन दौलत धुरंधर एवं जितेंद्र कुमार वर्मा ने सराहनीय रूप से किया। निर्णायक मंडल में संगीता रानी जेहवास, अंजली देवदास सहित अन्य निर्णायकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *