
धारदार हथियार लेकर आमजन को डराने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायपुर, 1 अगस्त 2025 — रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नारद मंडावी (22 वर्ष), निवासी भीमखोज, संतोषी नगर, थाना खल्लारी, जिला महासमुंद के रूप में हुई है।
खरोरा पुलिस को ग्राम कोरासी से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा है और दहशत फैला रहा है। सूचना के आधार पर खरोरा थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
पूछताछ के दौरान आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
रायपुर पुलिस ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
तिल्दा टाईम्स CG न्यूज संवाददाता

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
