ग्राम तुलसी तिल्दा नेवरा मे उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान को गति देने के लिए ग्राम प्रभारियों की बैठक सम्पन्न

Img 20250711 Wa0011 768x346847858017118975640 1

ब्लॉक संवाददाता: अनिल कुमार भट्ट
उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत ग्राम प्रभारियों की बैठक सम्पन्न
शिक्षार्थी एवं अनुदेशक चिन्हांकन में तेजी लाने पर दिया गया जोर

तुलसी नेवरा, तिल्दा | 11 जुलाई 2025

नवभारत साक्षरता अभियान को गति देने के उद्देश्य से विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण तिल्दा द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन शासकीय हाई स्कूल, तुलसी नेवरा के सभा कक्ष में किया गया। बैठक में चिन्हांकित 20 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रभारी शामिल हुए।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षार्थी एवं अनुदेशक चिन्हांकन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा अभियान की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श करना था। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक नोडल अधिकारी श्रीमती भागीरथी पान्से ने सभी ग्राम प्रभारियों से 30 जुलाई तक चिन्हांकन कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, महिला स्व-सहायता समूह, विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान सहायक नोडल अधिकारी श्री शिवप्रसाद बर्मन ने ‘उल्लास एप’ के तकनीकी उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया, उसमें जानकारी दर्ज करने के तरीके और सामान्य समस्याओं के समाधान को विस्तारपूर्वक समझाया। साथ ही, प्रभारियों को एप के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

ग्राम प्रभारियों ने बैठक के उद्देश्यों को गंभीरता से लेते हुए साक्षरता अभियान को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें अभियान को गांव-गांव तक पहुँचाने की दृढ़ संकल्पना झलकी।

उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य देश में वयस्क शिक्षा और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है। यह अभियान विशेष रूप से 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के अशिक्षित वयस्कों को साक्षर बनाने पर केंद्रित है।

उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के मुख्य उद्देश्य:

1. साक्षरता का प्रसार – 15+ आयु वर्ग के उन लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाना जो अब तक शिक्षा से वंचित हैं।


2. मूलभूत शिक्षा – बुनियादी पढ़ना, लिखना और अंकगणित सिखाना।


3. डिजिटल साक्षरता – लोगों को मोबाइल, डिजिटल उपकरण और ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग सिखाना।


4. वित्तीय साक्षरता – बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन, और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना।


5. नागरिक चेतना – संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना।



अभियान की विशेषताएँ:

स्वयं प्लेटफॉर्म और DIKSHA पोर्टल के माध्यम से शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

स्वयंसेवकों, शिक्षकों और NGOs की मदद से स्थानीय स्तर पर शिक्षण गतिविधियाँ कराई जाती हैं।

यह अभियान 2022 से 2027 तक की अवधि के लिए चलाया जा रहा है।


नाम में “उल्लास” का अर्थ:

“उल्लास” का अर्थ होता है खुशी, उत्सव और जागरूकता का माहौल। इसका उपयोग इस अभियान में इसलिए किया गया है ताकि शिक्षा को एक उत्सव की तरह मनाया जा सके, न कि सिर्फ एक जिम्मेदारी की तरह देखा जाए,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *