आपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब, अवैध हथियार बरामद, 11 लोगों पर कार्रवाई

Img 20260309 Wa00486019893485824893839 1024x768

ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब, हथियार बरामद, 11 लोगों पर कार्रवाई


तिल्दा-नेवरा/रायपुर, 8 मार्च 2026।
रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री, हथियार रखने और शांति भंग करने की आशंका में कुल 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन निश्चय” के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई।


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।


सुबह 4 बजे से शुरू हुआ अभियान
पुलिस द्वारा 8 मार्च की सुबह लगभग 4 बजे से विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध शराब का परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Img 20260309 Wa00489058906963418221916 1024x768


अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई।


गिरफ्तार आरोपियों में –
एवन कुमार साहू (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 21 सासाहोली – जिसके पास से 60 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला बरामद हुआ।

Img 20260309 Wa00518110768604250824907 768x1024


कुलेश्वर कुमार चतुर्वेदी (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05 छपोरा – जिसके पास से 40 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया।

Img 20260309 Wa00524837110246354597539 1024x768


पीयूष वैष्णव (27 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 17 तिल्दा – जिसके पास से 45 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला और 1000 रुपये नकद बरामद किए गए।

Img 20260309 Wa00496974961225790868562 1024x768


तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


धारदार हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
अभियान के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी कुलदीप ध्रुव (27 वर्ष), निवासी ग्राम कोहका को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Image Editor Output Image1161410333 17730665165578964432995990822664


7 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
इसके अलावा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत 7 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।


इनमें –
नेतराम पांसे, सूरज सेन, माखन वर्मा, विशाल धानुक, हीरा टंडन, साजेश देवार और मुकेश कुमार साहू शामिल हैं।


पुलिस का कहना – अभियान आगे भी जारी रहेगा
तिल्दा-नेवरा पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *