
तिल्दा-नेवरा में उपद्रव करने वाले 5 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, शांति भंग करने पर भेजे गए जेल
तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में तिल्दा-नेवरा पुलिस ने परिशांति भंग कर विवाद और मारपीट करने वाले 5 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के मोहभट्ठा पारा नेवरा, ग्राम बेमता और पुरानी बस्ती तिल्दा में कुछ लोगों द्वारा जबरन विवाद और लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
हालांकि समझाइश के बावजूद आरोपी उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू होने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए सभी के खिलाफ जेल वारंट जारी कर दिया। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
क्रिश यादव (19 वर्ष), वार्ड क्रमांक 19 तिल्दा, जिला रायपुर
धर्मराज उर्फ राजा निषाद (29 वर्ष), ग्राम बेमता, जिला रायपुर
जयकरण साहू (28 वर्ष), मोहभट्ठा पारा नेवरा, जिला रायपुर
शिवकरण साहू (29 वर्ष), मोहभट्ठा पारा नेवरा, जिला रायपुर
शोभराज साहू (30 वर्ष), मोहभट्ठा पारा नेवरा, जिला -रायपुर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की विवाद या उपद्रव की स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
