
तिल्दा नेवरा (रायपुर)। होली पर्व के मद्देनजर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस के निर्देश पर थाना स्तर पर असामाजिक तत्वों और संभावित उपद्रवियों को थाना तलब कर कड़ी हिदायत दी जा रही है।
थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा ने निगरानीशुदा बदमाशों, गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्तियों तथा ऐसे युवाओं को स्पष्ट चेतावनी दी है, जिनके आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने साफ कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश, शराब पीकर वाहन चलाना या कानून व्यवस्था प्रभावित करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🚨 सख्त निर्देश जारी
पुलिस द्वारा होली को लेकर विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं—
तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर वाहन जब्त किए जाएंगे।
शराब पीकर स्टंट या लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
📱 सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर
थाना स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ सामग्री या विवादित रील बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👮♂️ पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है, जिससे पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
